फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the Chief Minister tweeted then the police action

मुख्यमंत्री को ट्वीट किया तो हरकत में आई पुलिस

Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
the Chief Minister tweeted then the police action
एसएसपी कार्यालय पहुंची हिना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दहेज की डिमांड पूरी न होने पर पति सहारनपुर की बेटी को मायके छोड़ गया। पीड़िता न्याय की खातिर पुलिस के चक्कर काट रही है, मगर निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अपनी पीड़ा पहुंचाई, जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस हरकत में आई है। मामले की जांच अलीगढ़ के सीओ थर्ड को सौंपी गई है।
विज्ञापन


न्याय की आस लेकर एसएसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंची गोविंद नगर निवासी हिना सेठी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अलीगढ़ के मोहित देवखत्री के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन से ही ससुराल वाले दहेज की डिमांड करने लगे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2016 में पति मोहित उसे रात ढाई बजे यहां गोविंदनगर छोड़ गया। पीड़िता ने सहारनपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो उसका मामला महिला पुलिस के पास भेज दिया गया।

वहां कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने 31 मार्च 2017 को सीएम और पीएम को ट्वीट कर अपनी व्यथा बताई। दो दिन बाद ही अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय से हिना के पास फोन आया, जिसमें मोहित का पता पूछा गया।

अगले दिन एक ओर फोन आया, जिसमें हिना के मामले की जांच सीओ थर्ड के पास होने की बात कही गई। सोमवार को एसएसपी सहारनपुर से मिली हिना ने फिर से न्याय की गुहार लगाई है।

एसएसपी ने हिना को फिर महिला थाने भेजा। बकौल हिना महिला थानाध्यक्ष ने उसकी चार्जशीट कोर्ट में भेज देने की बात कही। इसके बाद जब वह कोर्ट पहुंची तो वहां बताया कि इसमें कोई फाइल वहां नहीं आई है। 


फ्रीडम फाइटर की पोती है हिना,  न्याय के लिए दर-दर भटक रही हिना सेठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से हैं। उनके दादा ताराचंद सेठी फ्रीडम फाइटर रहे हैं। हिना का कहना है कि इसके बावजूद उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह दुखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed