फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The chain was robbed from the young man, firing to spread panic

युवक से लूटी चेन, दहशत फैलाने को की फायरिंग

Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The chain was robbed from the young man, firing to spread panic
सहारनपुर। महानगर में खलासी लाइन मार्ग पर चिकन मार्केट के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की, जिससे अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार की देर रात साढ़े 11 बजे हुई। हकीकत नगर निवासी मोहित बजाज किसी काम से कोर्ट रोड पुल के नजदीक खलासी लाइन मार्ग पर स्थित चिकन मार्केट में गए थे। पुलिस के मुताबिक मोहित जब एक दुकान के बाहर खड़े थे तो इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूूचना पर कोतवाली सदर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़कर कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed