{"_id":"67b4d7f63cf5adbd620bd615","slug":"the-cause-of-death-was-not-clear-in-the-post-mortem-viscera-was-safe-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142959-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुई मौत की वजह, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुई मौत की वजह, विसरा सुरक्षित
Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रामनगर पठानपुरा निवासी होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी की मौत का कारण पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं, इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
बता दें, कि एक दिन पहले देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड स्थित उमर पैलेस में शादी समारोह के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बराती दो धड़ों में बंट गए थे। मारपीट और पथराव हुआ था। झगड़े से बचने के लिए बरात में आए होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी (25) पुत्र इकबाल अपने चचेरे और ममेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया था। इसमें मोनी बेहोश हो गया था और उसके भाई भी चोटिल हो गए थे।
अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मोनी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, लेकिन उससे भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ब्योम बिंदल ने बताया कि मृतक का बिसरा सुरक्षित है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।