फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The car collided with the culvert and fell into the drain, a woman and a young man diedThe car collided with the culvert and fell into the drain, a woman and a young man died

Saharanpur News: कार पुलिया से टकराकर नाले में गिरी, महिला व युवक की जान गई

Tue, 27 May 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the culvert and fell into the drain, a woman and a young man diedThe car collided with the culvert and fell into the drain, a woman and a young man died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के पास अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। इससे कार नाले में जा गिरी। हादसे में आशीर्वाद कॉलोनी निवासी सक्षम (21) पुत्र राजेश और थानाभवन निवासी नेहा (35) पत्नी रामकुमार की मौत हो गई। वहीं, नागल में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बाइक-मोपेड की टक्कर में दो बच्चे समेत छह लोग घायल हुए।
सक्षम बुकिंग पर कार चलाता था। कार चालक सक्षम रविवार देर रात हसनपुर से नेहा (35) पत्नी रामकुमार को लेकर थानाभवन छोड़ने के लिए निकला, जो कुछ दिन से अपनी सहेली के पास रह रही थी। टेलीफोन एक्सचेंज के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने पर अनियंत्रित हो गई और पुलिया में जा टकराई।
विज्ञापन

इतनी भीषण टक्कर थी कि कार पास में बह रहे नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर कांशीराम चौकी से पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कार को क्रेन से बाहर निकलवाया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को चौकी में खड़ी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed