{"_id":"5f6a3e848ebc3e63f02fd5fd","slug":"the-capitalist-governments-are-watching-the-spectacle-of-farmers-plight-saharanpur-news-mrt5026131189","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की बदहाली का तमाशा देख रही पूंजीपतियों की सरकारें : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की बदहाली का तमाशा देख रही पूंजीपतियों की सरकारें : हरीश रावत
विज्ञापन
छुटमलपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने कहा देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और पूंजीपतियों की सरकारें उसका तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक किसान को बरबाद करने वाले साबित होंगे।
देहरादून से दिल्ली जाते वक्त छुटमलपुर में उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा के निवास पर रुके उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा वैश्विक मंदी के दौर में भी तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने देश की अर्थ व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया था, लेकिन अब मोदी सरकार ने पूरी अर्थव्यवस्था ही चौपट कर दी है। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक से देश का किसान टूट जाएगा। किसानों की फसल मंडी से बाहर बिकने से कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। कृषि विधेयक उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला साबित होगा, यह बात देश का किसान समझ चुका है। यही वजह है कि किसान विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा के लोग अपने फायदे के लिए इसका समर्थन कर रहे हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वे अगले सप्ताह पंजाब का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कुनीतियों से लोगों को अवगत कराएं। इस दौरान उप्र कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली, चौधरी मनोज, महबूब तल्हेड़ी, अब्दुल हसीब, राव यूसुफ, अरविंद कांबोज, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव असलम खेड़ी, चौधरी पदम सिंह, चौधरी धर्मेंद्र, मोहम्मद अफजल आदि रहे।