फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The candidates for the post of Mayor of Municipal Corporation are making big promises

Saharanpur News: बड़े-बड़े वादे कर रहे नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी

Fri, 21 Apr 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The candidates for the post of Mayor of Municipal Corporation are making big promises
भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह
सहारनपुर नगर निगम:-
विज्ञापन

-----------------------------------

फोटो समाचार- 15 की सीरीज संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी चुनावों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। महानगर के विकास को लेकर उनके अलग-अलग विजन हैं। हालांकि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सभी अपनी प्राथमिकता महानगर के नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने बता रहे हैं।
विज्ञापन

--------
कांग्रेस प्रत्याशी का प्रोफाइल
प्रत्याशी --- प्रदीप वर्मा

शिक्षा ----- स्नात
आयु------ 54 वर्ष
पेशा --- वकालत
सहारनपुर। कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा महानगर के विकास को अपना खास विजन रखते हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के साथ ही कर प्रणाली को व्यवहारिक किया जाएगा। सडकों, पेयजल आपूर्ति एवं सिवरेज प्रणाली को उच्चस्तरीय बनाया जाएगा। महानगर में रेहडी, ठेला, खोमचे, पटरी पर फड लगाकर सब्जी सहित अन्य वस्तुओं को बेचने वालों और मंगल बाजार के लिए वेडिंग जोन बनाकर सस्ती दरों पर स्थान आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
भाजपा प्रत्याशी का प्रोफाइल
-- प्रत्याशी----डाॅ. अजय कुमार

शिक्षा-- एमबीबीएस
उम्र----55 वर्ष
पेशा -- चिकित्सक

-----
नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
सहारनपुर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ काम करती है। जीत के बाद सभी वर्गों को ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराएंगे। स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। नगर निगम की ओर से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। तत्काल प्रभाव से लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
--------
-- सपा प्रत्याशी का प्रोफाइल--
प्रत्याशी ---- नूर हसन
शिक्षा -------- इंटर
आयु ---------- 39 वर्ष
व्यवसाय ----समाजसेवा

-----
शहर के बदहाल हालात सुधारेंगे
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी नूर हसन का कहना है कि वे महानगर की बदहाल हालत को सुधारना चाहते हैं। उनका कहना है कि महानगर की सड़कें खोद कर छोड़ दी गईं हैं। जिससे नागरिकों के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निगम से जुडे 32 गांवों से टैक्स तो महानगर वाला वसूला जा रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक महानगर वाली सुविधाएं नहीं मिली हैं। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

----------

--आप प्रत्याशी का प्रोफाइल
प्रत्याशी ---- सहदेव सिंह
शिक्षा -------- बीए

व्यवसाय ----- कृषि एवं ठेकेदार
आयु ---------- 63 वर्ष
दिल्ली की तर्ज पर महानगर में खुलवाएंगे मोहल्ला क्लीनिक

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी सहदेव सिंह का कहना है कि महानगर में दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खुलवाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।उनका कहना है कि एलईडी लाइट लगाने से महानगर स्मार्ट सिटी नहीं बन जाता है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। चुनाव जीतने के बाद आम आदमी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। हाउस टैक्स को आधा करेंगे। सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर दिलाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराएंगे।
-------
बसपा प्रत्याशी का प्रोफाइल
प्रत्याशी --- खतीजा मसूद
शिक्षा ----- स्नातक विज्ञान
आयु------ 38 वर्ष
पेशा --- गृहिणी



महानगर का विकास प्राथमिकता



सहारनपुर। बसपा की महापौर पद प्रत्याशी खतीजा मसूद का कहना है कि महानगर का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। तमाम शहर खोद कर छोड़ दिया गया है। नागरिकों को परेशानी हो रही है। बाहरी बस्तियों का विकास नहीं हो पा रहा है। जीत हासिल होने पर एक इंफ्रास्ट्रक्चर बना कर शहर का विकास कराया जाएगा। महिलाओं की समस्या का समाधान भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मैं खुद महिला हूं तो महिलाओं की क्या परेशानी है, मैं भली भांति जानती हूं। विकास और महिलाओं से लेकर से सभी को सम्मान का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में है।

भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह

भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह

भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह

भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह

भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह

भाजपा मेयर प्रत्याशी डा अजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed