Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The bus carrying wedding guests collided with an HT line, and the conductor died of electrocution.

Saharanpur News: बरातियों को लेने जा रही बस एचटी लाइन से टकराई, करंट से परिचालक की मौत

Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The bus carrying wedding guests collided with an HT line, and the conductor died of electrocution.
चिलकाना(सहारनपुर)। चिलकाना–फिरोजाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बरातियों को लेने जा रही बस ट्रैक्टर-ट्राॅली को साइड देने के दौरान सड़क के किनारे ऊंचाई पर चढ़ने से हाईटेंशन लाइन के तारों में फंस गई। तार हटाने की कोशिश कर रहे परिचालक शाह हारुन (55) निवासी मोहल्ला गढ़ी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


चिलकाना बस यूनियन की बस गांव फिरोजाबाद में बरातियों को लाने जा रही थी। जैसे ही बस गांव से करीब एक किमी पहले पहुंची, तभी सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन लाइन बस की छत से टकरा गई और उसमें फंस गई। बस के परिचालक शाह हारुन ने नीचे उतरकर तार को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान शाह हारुन का पैर नीचे जमीन पर रखा गया। जमीन पर पैर रखते ही उसे तेज करंट लग गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चालक ने तत्काल बस रोक दी और राहगीरों की मदद से बिजलीघर में सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद कराई। अचेत शाह हारुन को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाह हारुन के पांच बच्चे हैं। चार बच्चों की शादी कर दी है। शाह हारुन के तीन लड़के केरल में मजदूरी करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को उनके आने पर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed