{"_id":"66983b256e8ad1f40b0c05b4","slug":"the-bugle-sounded-for-the-three-tier-panchayat-by-election-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-127659-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल
Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव को बिगुल बज गया है। इसके तहत जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत तीन ग्राम प्रधान, छह क्षेत्र पंचायत और 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। छह अगस्त को मतदान होगा और आठ अगस्त को गिनती के बाद नतीजे आएंगे।
अधिसूचना के तहत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग 22 जुलाई को नामांकन पत्र जमा करेंगे। 23 जुलाई को पत्रों की जांच की जाएगी। 24 जुलाई को प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के मुताबिक छह अगस्त को सुबह सात से मतदान होगा। आठ अगस्त को गिनती होगी। ग्राम प्रधान का उपचुनाव नागल ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौरवा, साढौली कदीम की ग्राम पंचायत मोहिद्दीनपुर और मिर्जापुर पोल में है। यह तीनों ग्राम पंचायत अनारक्षित में रखी गई है। इसके अलावा विकासखंड़ बलियाखेडी के हरियाबांस, मुजफ्फराबाद की नौसरहेडी, नानौता की दल्हेडी, देवबंद की थीथकी व लखनौती, सरसावा की सैदपुरा सरसावा देहात में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव होगा।
इन जगहों पर होंगे चुनाव
चुनाव ब्लॉक बलियाखेड़ी की खूजरी अकबरपुर व जंधेडी, मुजफ्फराबाद के साहबपुरा व संसारपुर, गंगोह की रंधेडी में तीन, उमरपुर, सिकंदरपुर, बेगी, तातारपुर कला, खालिदपुर, विलासपुर, घाटमपुर के एक-एक सदस्य पद पर चुनाव होगा। इसके अलावा नागल, शीतला खेड़ा, बसेडा, खटौली के रिक्त पदों पर चुनाव होगा। पुंवारका की सूमली, मुल्लापुर कदीम, गंदेवड, मोहिद्दीनपुर, कलालहटी, सरकड़ी शेख, खुर्द, बुढाखेडा में उपचुनाव होगा। इसी तरह नानौता की मौरा, देवबंद की गुनारसी, बहादरपुर, रामपुर मनिहारन की अंबेहटा चांद, रसुलपुर टांक, जहीरपुर, बीबीपुर, गोपाली, मानकी में उपचुनाव होगा। सरसावा में मीरपुर, सीतापुर व मनोहरपुर भी चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप चुनाव के लिए आरओ और एआरओ नियुक्त कर दिए हैं।