{"_id":"67801e40715d68e6550e70ad","slug":"the-budget-of-758-crores-will-be-approved-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-140039-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 758 करोड़ के बजट पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 758 करोड़ के बजट पर आज लगेगी मुहर
Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के विकास और अन्य कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तैयार किए गए 758.16 करोड़ रुपये के बजट पर आज सदन की मुहर लगेगी।
बोर्ड बैठक दोपहर 12 बजे से जनमंच प्रेक्षागृह में होगी। पहले यह बैठक 27 दिसंबर को होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से स्थगित कर इसकी तिथि 30 दिसंबर कर दी गई थी। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हुए राष्ट्रीय शोक के कारण बैठक काे स्थगित किया गया था।
इसके बाद दस जनवरी 2025 की तिथि तय की गई है, जो आज 12 बजे से सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार (जनमंच) में होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 758.16 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। यह पुनरीक्षित बजट कार्यकारिणी समिति की बैठक में पहले ही पास हो चुका है, जिस पर अंतिम मुहर बोर्ड बैठक में लगनी है।