{"_id":"63e274824fedc350e86309f2","slug":"the-bridge-at-the-station-will-be-built-at-a-cost-of-five-and-a-half-crores-saharanpur-news-c-14-1-109284-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनेगा स्टेशन पर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनेगा स्टेशन पर पुल
Tue, 07 Feb 2023 09:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लकड़ी का पुल
सहारनपुर। ऐतिहासिक रेलवे के लकड़ी पुल की जगह अब नए पुल का निर्माण होगा। रेलवे ने इसके लिए 5.49 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। जल्द ही निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। उसके बाद काम शुरू होगा। खास बात यह है कि पुल को नए डिजाइन में बनाया जाएगा।
खलासी लाइन की तरफ बना रेलवे का लकड़ी पुल ब्रिटिश कालीन है। कई बार लकड़ी पुल को बंद कर मरम्मत की जा चुकी है। अब रेलवे ने कई साल पुरानी मांग को देखते हुए लकड़ी पुल की जगह नया पुल (फुट ओवरब्रिज) बनाने का निर्णय लिया है। नया पुल लोहे का होगा। इसकी लंबाई 80 और चौड़ाई करीब तीन मीटर होगी। नए पुल को बनाने में रेलवे साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिसे स्वीकृत किया जा चुका है। अब पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उसके बाद टेंडर फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। खलासी लाइन, रेलवे कालोनी, शारदा नगर, ओजपुरा, चंद्र नगर, नवीन नगर, गलीरा रोड, पंत विहार, लेबर काॅलोनी, रामनगर-पठानपुरा, गोविंद नगर, रेलवे रोड, किशनपुरा, जनकनगर आदि मोहल्लों के लोगों को पुल बनने से राहत मिलेगी।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कादियान ने बताया कि सहारनपुर स्टेशन पर लकड़ी पुल के स्थान पर नया पुल का निर्माण होगा। रेलवे से निर्माण कार्य पर खर्च होना वाला बजट स्वीकृत हो गया है।