{"_id":"692c9bb62683681fd10ec360","slug":"the-bride-herself-returned-the-dowry-and-the-11-lakh-rupees-received-as-shagun-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-163990-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दुल्हन ही दहेज, शगुन में मिले 11 लाख लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दुल्हन ही दहेज, शगुन में मिले 11 लाख लौटाए
विज्ञापन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। दहेज की कुप्रथा को खत्म करने के लिए पंजाब से बरात लेकर क्षेत्र के गांव शिमलाना में पहुंचे दूल्हे रमन सिंह ने शगुन में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए। रमन ने इस दौरान शगुन के तौर पर केवल एक रुपया ही स्वीकार किया।
बड़गांव क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी एवं ग्राम प्रधान सतीश उर्फ काका राणा ने बताया कि गांव निवासी राजकुमार की बेटी आरती का रिश्ता रमन राणा से तय हुआ था। पंजाब के नया शहर जिले के गांव चक से रमन सिंह राणा रविवार को बरात लेकर शिमलाना गांव पहुंचे। लड़की पक्ष के परिजनों द्वारा बरात का बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया। स्वागत करने के बाद दोपहर के समय लड़की पक्ष के परिजनों ने दूल्हे का टीका करते हुए शगुन के तौर पर 11 लाख रुपये नगद दिए। पोस्ट ग्रेजुएट दूल्हे रमन राणा ने दहेज कुप्रथा पर प्रहार करते हुए शगुन में मिले 11 लाख रुपये लौटते हुए केवल एक रुपया स्वीकार किया। रमन ने कहा कि दहेज की बीमारी को खत्म करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। दूल्हे के फैसले की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। दुल्हन आरती भी ग्रेजुएट है। दूल्हा रमन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।