{"_id":"572658d04f1c1bc30b5cd120","slug":"the-both-sides-met-sc-st-commission-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों से मिले एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों पक्षों से मिले एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
Updated Mon, 02 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
घड़कौली में पत्रकारों से बात करते पीएल पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घड़कौली गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा पर कालिख पोतने को लेकर हुए दलित राजपूत संघर्ष के बाद रविवार को राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया ने गांव पहुंच कर पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को भी देखा।
रविवार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर लाव लश्कर के साथ पहुंचे राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया ने सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हे नमन किया।
उसके पश्चात वे ठाकुर बिरादरी की महिलाओं से मिलने गए तथा उन्होंने उनसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली। टीनू नाम की लड़की ने बताया कि उनके साथ दलित समाज के लोग बहुत ज्यादती करते हैं। बवाल के बाद दलितों ने राजपूत बिरादरी के विरेंद्र, रूप सिंह और मोहर सिंह आदि किसानों के खेतों में खड़े पापुलर के पेड़ तोड़ दिए।
विज्ञापन
डर के मारे उनकी बेटियां तक स्कूल नहीं जा पा रही हैं। झगड़े की वजह केवल बोर्ड थी। बाबा साहेब का वे भी सम्मान करते हैं उनकी प्रतिमा पर कालिख दलितों में ही शामिल कुछ शरारती तत्वों ने बवाल कराने केे लिए पोती थी। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। पूनिया ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके बाद पूनिया दलित समाज के लोगों के बीच पहुंचे और उनकी पीड़ा को जाना। यहां संदीप कुमार ने ठाकुर बिरादरी के लोगों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर कालिख पोतने व दलित समाज के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया।