फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The book will be written on the culture of Saharanpur

सहारनपुर की संस्कृति पर लिखी जाएगी किताब

Thu, 08 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही विशेष परियोजना शहरों की दास्तां के लिए देशभर के 20 शहरों का चयन किया गया है। अच्छी बात यह है कि इनमें सहारनपुर का नाम भी शामिल है। सहारनपुर दर्शन और अपनी धरोहर किताबों के लेखक राजीव उपाध्याय यायावर को सहारनपुर शहर की दास्तां लिखने का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

 
राजीव उपाध्याय ने बताया कि गंगा-जमुना के बीच बसा सहारनपुर गंगा-जमुनी संस्कृति का सच्चा वाहक रहा है। सहारनपुर का काष्ठ कला को लेकर भी चर्चा की गई। संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज राग ने इस विशेष परियोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र से कुछ अलग हटकर कार्य कराना चाहता है। ऐसे में तय किया गया है कि कुछ शहरों से उनके इतिहास और सांस्कृतिक संदर्भों पर लेखन को बढ़ाया दिया जाए। बताया कि प्रत्येक शहर पर लिखी जाने वाली पुस्तक की सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दो हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुस्तकों को देश के प्रत्येक शहर में भेजा जाएगा, जिससे भविष्य में दूसरे शहरों से भी इस प्रकार का कार्य कराया जा सके। परियोजना के तहत कार्य छह माह में पूरा किया जाना है। लेखकों को मंत्रालय की ओर से मानदेय भी दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि सहारनपुर की संस्कृति पर लिखी जाने वाली पुस्तक के जरिये देशभर के लोग सहारनपुर के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed