फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body was removed from the tomb in the presence of officers

अफसरों की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाया

Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The body was removed from the tomb in the presence of officers
गागलहेड़ी के गांव अमरपुर में कब्र की खुदाई करता मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। विवाहिता की मौत को संदिग्ध मानते हुए मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना गागलहेड़ी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एएसपी की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतका के चचेरे भाई आजम ने अवगत कराया की उसकी चचेरी बहन 23 वर्षीय शाबरा पुत्री अकरम निवासी गांव ताहारपुर थाना देहात कोतवाली का निकाह लॉकडाउन में दो माह पूर्व अमरपुर निवासी मुरसलीन पुत्र मुस्तकीम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के आठ दस दिन बाद से ही लड़के के परिजनों ने कार व नगदी की मांग को लेकर लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ समय बाद पता चला की लड़के के किसी और से अवैध संबंध है। सात सितंबर को मृतका के ससुराल पक्ष का फोन आया की लड़की की हार्टअटैक से मौत हो गई। लड़की की गर्दन और हाथ पैरों पर निशान थे। उन्हें आशंका है कि शाबरा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल व एएसपी की मौजूदगी में कब्र खोदवाकर शव बाहर निकलवाया कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। एसओ भानु प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की जानकारी हो पाएगी।

गागलहेड़ी के गांव अमरपुर में कब्र की खुदाई के दौरान मौके पर लगी भीड़

गागलहेड़ी के गांव अमरपुर में कब्र की खुदाई के दौरान मौके पर लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed