फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of the watchman was found hanging from a noose

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव

Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The body of the watchman was found hanging from a noose
गागलहेड़ी। गांव कैलाशपुर की शत्रुहनपुरी में स्थित आशियाना गार्डन के चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पापुलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव मोहद्दीनपुर निवासी महेंद्र (60) पिछले तीन चार महीने से कैलाशपुर के शत्रुहनपुरी स्थित आशियाना गार्डन में चौकीदार का कार्य करता था। बृहस्पतिवार सुबह प्लाॅट की दीवार के पास स्थित पापुलर के पेड़ पर मफलर से बने फंदे में उसका शव लटका मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। एएसपी मनोज कुमार ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

आशियाना गार्डन के केयरटेकर मनिंद्र सिंह ने बताया की महेंद्र कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पूछने पर कहता था कि कुछ लोगों के रुपयों की देनदारी है। मृतक महेंद्र का बेटा दीपक गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed