फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of the sweeper found on the roadside

सड़क किनारे पड़ा मिला सफाईकर्मी का शव

Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the sweeper found on the roadside
सफाईकर्मी की मौत के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव बेहट कोतवाली क्षेत्र में गांव कांसेपुर टोडरपुर संपर्क मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट के गांव नुनियारी निवासी अरविंद उर्फ लिल्लू (36) पुत्र जयसिंह पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसकी तैनाती साढ़ौली कदीम ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडरपुर में थी। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ माह से उसे सहारनपुर विकास भवन में अटैच किया गया था। इसके बाद वह पिछले करीब एक वर्ष से परिवार सहित सहारनपुर रह रहा था। रोजाना की भांति बृहस्पतिवार की सुबह अरविंद घर से टोडरपुर जाने के लिए निकला था। उसने घर में सफाई कार्य करने के बाद सहारनपुर जाने की बात भी कही थी। शाम को वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह उसका शव कांसेपुर-टोडरपुर संपर्क मार्ग पर चरण सिंह के खेत के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ बेहट मुनीश चंद्र व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरने के बाद कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। गांव वालों से पता चला है कि वह शराब अधिक पीता था। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि उसकी मौत अधिक शराब पीने से हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मृतक अरविन्द का फाइल फोटो

मृतक अरविन्द का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed