फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of a young man was found on the track, he had come out on bail a day before

Saharanpur News: ट्रैक पर मिला युवक का शव, एक दिन पहले आया था जमानत पर

Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on the track, he had come out on bail a day before
गागलहेड़ी। गांव पुंडेन निवासी अर्जुन (22) पुत्र ओमप्रकाश का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सिर पर गहरा जख्म मिला है। युवक छेड़छाड़ के मामले में बृहस्पतिवार को ही जमानत पर आया था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़े भाई अनूप ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था। दो जुलाई को गांव के एक परिवार ने अर्जुन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की थी। वह तीन जुलाई को दोपहर के समय जमानत पर छूटकर आया था। शाम तक वह घर पर रहा। इसके बाद यह कहकर निकला कि थोड़ी देर में आ रहा है, लेकिन नहीं लौटा। इसी दौरान पता चला कि गांव से थोड़ी दूर रुड़की रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

परिजन वहां पहुंचे तो शव अर्जुन का था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और शरीर पर भी निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत हत्या की है और शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। गागलहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह भाइयों में था सबसे छोटा
अर्जुन अविवाहित था और छह भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर शाम तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल चलेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
- मनोज कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed