{"_id":"67cb4c094b88fdd9b30768cd","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-left-her-home-to-go-to-her-mothers-house-was-found-on-the-railway-track-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144199-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मायके जाने के लिए घर से निकली महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मायके जाने के लिए घर से निकली महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Sat, 08 Mar 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नागल। पांडोली रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर गांव खजूरवाला निवासी बिमलेश ( 35) पत्नी सुभाष का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। घंटों तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा शव मोर्चरी पर भिजवाने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी शिनाख्त हो सकी। महिला घर से मायके जाने के लिए निकली थी।
बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार दोपहर महिला की पहचान खजूरवाला गांव निवासी बिमलेश के रूप में हुई। देवर कालूराम ने बताया कि बिमलेश का मायका थाना क्षेत्र का ही गांव रसूलपुर खेड़ा में है।
वह बृहस्पतिवार दोपहर अपने मायके जाने के लिए कह घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। परिजनों का मानना है कि उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। मृतका का पति सुभाष गांव में ही साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता है। नौ साल का बेटा है। मृतका के मायके वाले भी हादसे की सूचना पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।