{"_id":"67b77c69a78e85cec60c788d","slug":"the-body-of-a-bank-employee-was-found-on-the-railway-track-the-joy-of-engagement-turned-into-mourning-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-143090-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला बैंककर्मी का शव सगाई की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला बैंककर्मी का शव सगाई की खुशियां मातम में बदलीं
Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
शुभम का फाइल फोटो।
- फोटो : katra
चिलकाना। गांव पठेड़ बरथाकायस्थ निवासी शुभम मित्तल (22) पुत्र वरुण मित्तल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में यमुनानगर के कलानौर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शुभम अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। रविवार को उसकी सगाई की दावत होनी थी। हादसे के बाद परिवार में सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
शुभम यमुनानगर हरियाणा के एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। रोज शाम पांच बजे तक वह घर वापस आ जाता था। बुधवार शाम सात बजे तक भी जब शुभम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर काॅल की। उसका फोन यमुनानगर जिले की कलानौर पुलिस ने उठाया। बताया कि शुभम का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजन आनन-फानन में कलानौर पहुंचे। परिजनों ने शुभम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद शुभम का शव गांव में पहुंचा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक शुभम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसका रिश्ता भी कुछ दिन पहले ही तय हुआ था। बैंक के दोस्तों को रिश्ता होने की दावत देकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव में उसकी सगाई की दावत होनी थी, जिसके लिए रिश्तेदारों को भी न्योता भेजा जा चुका था। उसकी मौत के बाद परिवार में सगाई की खुशियां मातम में बदल गई। शुभम मित्तल की एक छोटी बहन है।