{"_id":"6037e1348ebc3e8ceb0ed19a","slug":"the-board-of-trade-will-not-allow-harassment-of-traders-saharanpur-news-mrt5271876178","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगा व्यापार मंडल
विज्ञापन

गंगोह। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप तायल ने कहा कि वह व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन खाद्य अधिकारियों को व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने देगा। कहा कि पीड़ित व्यापारियों को वह कानूनी सहयोग देंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि मिलावटी वस्तुओं का व्यापार न करें। बाजार बंद करना समस्या का समाधान नहीं है। एकजुट होकर तुरंत मंडल के पदाधिकारियों को सूचित करें। बैठक को युवा अध्यक्ष अंकित गुप्ता, दिपांशु गोयल, हिदायत करीम अंसारी ने सम्बोधित किया। बैठक में महामंत्री वासु गोयल, मनोज कुमार, दिशू नामदेव, नवीन कुमार, टिंकू कश्यप, विकास जिंदल, अंकित नामदेव सहित नगर के अनेक मिठाई विक्रेता शामिल रहे।