फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The benefits of development schemes reached all the characters

सभी पात्रों तक पहुंचे विकास योजनाओं का लाभ

Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The benefits of development schemes reached all the characters
ग्रामीणों की समस्याओं सुनकर सबदलपुर में निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। समय समय पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकासखंड बलियाखेड़ी के गांव सबदलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने अपने विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी लोगों को दें।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम चंद्रपाल शर्मा ने ग्रामवासियों को कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ग्रामवासी को पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो वह उन्हें तुरंत अवगत कराए। शिविर में ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष 24 प्रार्थना पत्र दिए गए। मुख्य विकास अधिकारियों ने ग्रामीणों की आवास की मांग, शौचालय, कन्या विवाह योजना, विद्युत कनेक्शन जुड़वाने आदि के लिए मौके पर ही संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को तीन दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम सबदलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो आवासों, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय आदि का स्थलीय सत्यापन किया। सड़क निर्माण, पॉली हाऊस, वर्मी कंपोस्ट इकाई और सड़क मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed