फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The banquet hall was operating after breaking the seal, the team that arrived to take action was also stopped.

Saharanpur News: सील तोड़कर चल रहा था बैंक्वेट हॉल, कार्रवाई करने पहुंची टीम को भी रोका

Mon, 20 Apr 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The banquet hall was operating after breaking the seal, the team that arrived to take action was also stopped.
- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
विज्ञापन


- कुतुबशेर में एसडीए के अवर अभियंता ने चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। अंबाला रोड पर सील किए गए रुतबा बैंक्वेट हॉल का संचालन करने और दोबारा सीलिंग की कार्रवाई में बाधा डालने का मामला सामने आया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता ने बैंक्वेट हॉल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अवर अभियंता धर्मवीर सिंह बंसल ने तहरीर देकर बताया कि अंबाला रोड पर वैशाली पेट्रोल पंप के पास उक्त परिसर के खिलाफ वाद प्राधिकरण में विचाराधीन है। मानचित्र के विपरीत कार्य करने पर छह अप्रैल को सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने परिसर को सील किया था। इसके साथ ही पुलिस अभिरक्षा के लिए थाना कुतुबशेर को पत्र भी भेजा गया था। परिसर के स्वामित्व को लेकर ईश्वर गांधी द्वारा प्राधिकरण में दस्तावेज व शमन मानचित्र प्रस्तुत किया गया, जो अभी विचाराधीन है। इसके बावजूद मौके पर बिना मानचित्र स्वीकृति के रुतबा बैंक्वेट हॉल का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

12 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता ने पाया कि सील तोड़कर दोबारा बैंक्वेट हॉल चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और परिसर को पुन: सील करने का प्रयास किया। आरोप है कि मौके पर मौजूद लविश पोपली और व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने सील लगाने की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की, जिससे टीम परिसर को दोबारा सील नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अवर अभियंता की तहरीर पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने रईस, ईश्वर गांधी, लविश पोपली और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed