फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The arrival of wheat started in the market, the purchasing center remained deserted

Saharanpur News: मंडी में गेहूं की आवक शुरू, क्रय केंद्र पड़े सूने

Thu, 13 Apr 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The arrival of wheat started in the market, the purchasing center remained deserted
गंगोह क्रय केंद्र पर किसानों की इंतजार करते एसएमआई
गंगोह/साढ़ौली कदीम। क्षेत्र में कटाई शुरू होने के साथ ही नवीन अनाज मंडी में भी गेहूं की आवक शुरू हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्र में सरकार द्वारा विभिन्न एजेंसियों के दस क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके बावजूद किसान आढ़तियों के माध्यम से ही अपना गेहूं बेच रहे हैं। सरकारी केंद्रों पर अभी तक एक किलो गेहूं भी नहीं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र में शासन द्वारा खा़द्य विभाग का नवीन मंडी में, एफएसएस का गंगोह, तीतरों, रंधेड़ी, लखनौती, सांगाठेड़ा-महंगी, एलएसएस का बीनपुर, एसएसएस का सिकंदरपुर, सलारपुरा और क्रय विक्रय गंगोह को मिलाकर दस केंद्र बनाए गए हैं। गत एक अप्रैल से यहां बैनर लगाकर फर्नीचर और बारदाना आदि के साथ अधिकारी, कर्मचारी किसानों की बाट जोह रहे हैं, लेकिन 12 दिन बीतने के बावजूद अभी तक एक किलो गेहूं भी नहीं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के मंडी क्रय केंद्र इंचार्ज एसएमआई नीरज कुमार ने बताया कि इस बार मौसम लगातार बदलने व बार-बार बारिश होने के कारण कटाई पर असर पड़ा है। गेहूं अब आकर कटना आरंभ हुआ है। किसानों की सुख सुविधा के लिए सेवक की तैनाती भी कर दी गई है। बताया कि अभी मंडी में नमी वाला गेहूं ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हड़मल गर्ग ने बताया कि मंडी में करीब दस हजार कट्टे प्रतिदिन की आवक शुरू हो गई। बाजार भाव भी सरकारी रेट 2125 रुपये प्रति क्विंटल के बराबर होने के चलते किसान आढ़तियों के माध्यम से ही अपना गेहूं बेचने को प्राथमिकता देते हैं। उधर, मंडी सचिव अवनीश कुमार ने आशा जताई कि जल्द ही सरकारी केंद्रों पर भी खरीद आरंभ हो जाएगी।


साढ़ौली कदीम क्षेत्र में भी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो पायी है। किसानों की माने तो क्रय केंद्रों पर पहले उन्हें पंजीकरण दिखाने, फिर गेहूं का नमूने जांच कराने उसके बाद तौल का टोकन प्राप्त करने भिन्न भिन्न प्रक्रियाओं को लेकर परेशान होना पड़ता है, जबकि मंडी में उनकी गेहूं की फसल का सीधे तौल हो जाता है। साधन सहकारी समिति कांसेपुर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी कवरपाल सिंह का कहना है कि अभी क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं पहुंच पाया है। बारदाना उपलब्ध होते ही गेंहू का तौल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed