फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The altar consecration ceremony concluded with pomp in Jain temple

जैन मंदिर में धूमधाम से वेदी प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

Thu, 27 Oct 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
The altar consecration ceremony concluded with pomp in Jain temple
नानौता में वेदी प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। नगर के मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम के साथ जैन आचार्य भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैन समाज के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भागेदारी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। बता दें कि कुछ दिन पूर्व नानौता में पधारे जैन आचार्य 108 श्री भारत भूषण जी महाराज द्वारा मंदिर में तीन वेदियों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। इसमें सुबह छह बजे घट यात्रा शुरू हुई। तत्पश्चात जैन मंदिर के बाहर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन आचार्य के सानिध्य में वेदी शुद्धि पूजा पाठ कार्यक्रम हुआ। दोपहर करीब एक बजे तक पूजा पाठ संपन्न हुआ, जिसके बाद जैन समाज द्वारा कस्बे में बैंड बाजों के साथ रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पहुंचकर जैन आचार्य के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया और समस्त मूर्तियों को वेदियों में विराजमान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रोबिन जैन, जिनेंद्र प्रसाद जैन उर्फ काकू जैन, जिनेंद्र जैन, सजल जैन, राकेश जैन, सार्थक जैन, उषा जैन, तरुण जैन, ख्याति जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, रीमा जैन, पूजा जैन, सचिन जैन, संजय जैन, तुषार जैन, रितु जैन, श्रेया जैन, शुभ जैन, कविता जैन, चिंतामणि जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. एनसी शर्मा, खेमचंद कश्यप, राजीव नामदेव, अश्विनी बालियान आदि ने मुनि श्री का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed