{"_id":"699f47862bf6a122e90f679a","slug":"the-agitation-was-postponed-after-assurances-that-the-girl-would-be-returned-within-24-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170157-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 24 घंटे में युवती वापस देने के आश्वासन पर टला आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 24 घंटे में युवती वापस देने के आश्वासन पर टला आंदोलन
Thu, 26 Feb 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। गांव सांगाठेड़ा से दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती के मामले में बुधवार सुबह फिर से पंचायत हुई। इसमें मुस्लिम पक्ष द्वारा 24 घंटे के भीतर युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम के निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने साफ कहा कि तय समय में युवती नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बता दें, कि गांव की एक युवती मंगलवार रात घर से लापता हो गई थी। पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसे अपने साथ ले गया। इस पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कोतवाली पहुंच युवती को लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम पंचायत कर कार्रवाई न होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
बुधवार सुबह मंदिर परिसर में दोबारा पंचायत बुलाई गई। इसमें पूर्व प्रधान वादिल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जीशान चौधरी, फरमान चौधरी, इनाम चौधरी, प्रधान तनवीर चौधरी, नसीम अख्तर आदि पहुंचे। उनके द्वारा पहले दो घंटे की मोहलत मांगी गई, बाद में 24 घंटे में बरामदगी का आश्वासन दिया गया, जिस पर आंदोलन फिलहाल टाल दिया गया। पंचायत में विधायक किरत सिंह, चौधरी नक्षत्र सिंह, हिंदू संगठन के नेता नितिन कुमार, हरीश चौधरी, रोहित प्रधान के साथ ही मास्टर श्रवण कुमार, प्रवेश बटार, मास्टर करेशन, संदीप कुमार, सुशील, अनिल, नाथीराम प्रधान, किरणपाल आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवक और युवती का वीडियो हो रहा वायरल
गंगोह। युवक और युवती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसमें युवती यह कहती दिख रही है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी परिजनों को भी थी। परिवार की ओर से संबंध खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा था। युवती के अनुसार पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने स्वयं युवक के साथ जाने का निर्णय लिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस पूरे मामले पर सतर्क है, गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और युवती की तलाश के प्रयास जारी हैं।
- अशोक सिसोदिया, सीओ गंगोह