फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The administration freed 1076 bigha land that came to UP from Haryana from occupation

Saharanpur News: हरियाणा से यूपी के हिस्से में आई 1076 बीघा जमीन प्रशासन ने कराई कब्जा मुक्त

Sat, 11 Jan 2025 04:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
The administration freed 1076 bigha land that came to UP from Haryana from occupation
लखनौती के यमुना नदी के पास फसल पर ट्रैक्टर चला कर सीमांकन करती टीम। संवाद - फोटो : संवाद
लखनौती। दीक्षित अवार्ड के अंतर्गत सन 1986 में हरियाणा से यूपी को हस्तांतरित तीन गांवों की करीब 1076 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराकर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। बाद में रिकार्ड के आधार पर इन जमीनों को उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार महेंद्र सक्सेना और राजस्व निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने अलग-अलग खसरा नबंरों की गांव नबीपुर, खड़कपुर और मोहम्मदपुर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की टीम ने पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में जमीन को चिन्हित किया। इसके बाद ट्रैक्टरों से जुताई कर जमीन को खाली कराते हुए प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कब्जाधारक किसानों ने प्रशासन का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

हरियाणा के कुंजपुरा गांव निवासी रामकला, सरकड के सुक्कड चौकीदार, कुंडा खुर्द के रियांशु आदि किसानों का कहना है कि बाप-दादा के समय से वह इस जमीन पर खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिए ही उनके खेतों की जुताई करा दी, जिसकी शिकायत वह उच्च अधिकारियों से करेंगे। उधर, इस बारे में नायब तहसीलदार महेंद्र सक्सेना का कहना है कि सीमांकन करके खाली हुई जमीन पर उन किसानों को कब्जा दिलाया जाएगा, जिनके नाम सरकारी रिकॉर्ड में यह जमीन दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed