फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The activists of Bakiu Tomar demonstrated in the Collectorate

भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 15 Dec 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The activists of Bakiu Tomar demonstrated in the Collectorate
डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मौजूदा पेराई सत्र के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। किसानों के आने की सूचना के बाद कलक्ट्रेट पर पुलिस टीमों के अलावा दंगा नियंत्रण वाहन भी लगाया गया।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ने की पत्तियां और पराली जलाने पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए और इसको लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। उन्होंने एमएसपी को अनिवार्य बनाने के लिए कानून बनाने, बिजली बिलों की अनियमितता ठीक कराकर एवं बिना पेनाल्टी के जमा करने और बिजली की दरों पर अनुदान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन को लेकर जिन किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। गरीब किसानों और मजदूरों का पूरे देश में मुफ्त इलाज कराने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने खेती के लिए मुफ्त बिजली दिलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए कालेजों का निर्माण कराने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शाहनवाज खान, नरेश राणा, सोनू तेजियान, सतपाल सिंह, इमरान खान, उस्मान मलिक, दीपक त्यागी, राजकुमार माणिक, सचिन चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed