फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The act of cutting off Surpanakha's nose and killing Khar-Dushana was staged

Saharanpur News: सूर्पनखा की नाक काटने और खर-दूषण वध की लीला का किया मंचन

Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The act of cutting off Surpanakha's nose and killing Khar-Dushana was staged
नकुड़। कस्बे के श्री रामलीला भवन में आयोजित श्रीराम लीला महोत्सव के नौवें दिन सूर्पनखा द्वारा राम-लक्ष्मण को अपने प्रेमजाल में फंसाने के प्रयास के प्रसंग ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। खर-दूषण वध के मंचन ने दर्शकों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

श्रीराम रामलीला मंडल के कलाकारों ने शानदार अभिनय करते हुए सीता जी को माता अनसुइया का उपदेश, ऋषि सुतीक्ष्ण का भगवान राम से मिलन का मंचन किया गया। श्री रामलीला महोत्सव में रविवार रात भाजपा नेता राजपाल चौधरी, प्रदीप चौधरी भांकला, राजकुमार प्रजापति, अरुण चौधरी व भारत गैस एजेंसी के मैनेजर सुशील स्वामी, अंकित गोयल की आरती की। श्रीराम-लक्ष्मण पर सूर्पनखा मोहित हो गई।
विज्ञापन

वह सुंदरी का वेशधर राम के पास पहुंचती है तथा अपने सौंदर्य का बखान कर राम से शादी का प्रस्ताव रखती है। इसी प्रयास में वह सीता पर हमला करती है, जिस पर लक्ष्मण सूर्पनखा की नाक-कान को काट देते हैं। सूर्पनखा कटे नाक कान लेकर खरदूषण के पास पहुंचती है। खरदूषण राम-लक्ष्मण के साथ भीषण युद्ध करते हैं जिसमें खरदूषण का श्रीराम के हाथों मारे जाते हैं। इस मौके पर पंकज जैन, राजेश जैन राजू, संजीव जैन सराफ, मनोज गोयल, हरीश गर्ग, वरुण मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed