{"_id":"60bd13c68ebc3e018e587e69","slug":"the-accused-were-raided-on-remand-returned-empty-handed-saharanpur-news-mrt5414819185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरोपी को रिमांड पर लेकर दी दबिश, खाली हाथ वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरोपी को रिमांड पर लेकर दी दबिश, खाली हाथ वापस
विज्ञापन
आरोपी को रिमांड पर लेकर दी दबिश, खाली हाथ वापस
सहारनपुर। नशीली दवाओं की तस्करी करने के मामले में हरियाणा के जनपद अंबाला की पुलिस ने सहारनपुर के कारोबारी को कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लेकर कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सामान बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर वापस लौट गई।
अंबाला के थाना सेक्टर नौ की पुलिस ने एक सप्ताह पूूर्व दो आरोपियों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता लगा था कि सहारनपुर के दिल्ली रोड निवासी गौरव सेठ से आरोपियों ने नशीली दवाएं खरीदी हैं। आरोपी दवा कारोबारी है। इसके बाद पुलिस ने गौरव सेठ को भी गिरफ्तार किया।
सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम गौरव को न्यायालय से रिमांड पर लेकर अंबाला पुलिस पहले नगर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने किशनपुरा स्थित दवा मार्केट व गौरव सेठ के बताए ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।