फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The accused was trying to kill Saraf for a month

एक माह से सराफ की हत्या की फिराक में था आरोपी

Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The accused was trying to kill Saraf for a month
सहारनपुर। मोहल्ला नूर बस्ती में सराफ कैसर की हत्या करने वाले आरोपी हारून को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हारून एक माह से कैसर की हत्या करने की फिराक में था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस ने हारून से सोमवार की रात पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कैसर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। उसकी पत्नी से कैसर के अनैतिक संबंध होने का उसे शक था। पहले वह रात के समय कैसर की हत्या करना चाहता था, लेकिन सोमवार की सुबह कैसर अचानक अपनी दुकान के पास खड़ा मिल गया, जिसके बाद चाकू से हमला कर उसने उसकी हत्या कर दी। एक माह से वह कैसर की हत्या करने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन मौका न मिलने की वजह से कई बार चूक गया। उधर, सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह था मामला
सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे नूरबस्ती निवासी सराफ कैसर की दुकान के पास ही हारून ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। साथ ही आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की थी। मौके पर जमा लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने कैसर के पिता की तहरीर पर आरोपी हारून के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed