फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The accountant of the kiln looted Rs. 2.5 lakh at gunpoint in broad daylight

Saharanpur News: किसान दिवस में सूना रहा सभागार, नदारद रहे अधिकारी

Thu, 22 May 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The accountant of the kiln looted Rs. 2.5 lakh at gunpoint in broad daylight
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में सभागार सूना पड़ा मिला। अधिकारी भी किसान दिवस से नदारद रहे। दोपहर एक बजे तक मात्र दो ही किसान पहुंचे थे, जिनकी समस्या एक कर्मचारी ने सुनी।
विज्ञापन

जनपद में किसान समस्याओं को लेकर अलग अलग संगठन लगभग हर दिन बैठक, धरना और अन्य गतिविधियां करते रहते हैं। किसानों की सुनवाई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है। किसान दिवस सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहती है, जिससे कि जिस भी अधिकारी के स्तर की समस्या है उसका निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

इस बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। पड़ताल के लिए हमारी टीम दोपहर 12:55 मिनट पर पहुंची तो सभागार सूना मिला। एक कर्मचारी बाहर बैठकर एक किसान की समस्या सुनता मिला। कर्मचारी ने बताया कि सुबह से अभी तक मात्र दो किसान आए हैं, जिनकी समस्या दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों के बारे में पूछने पर बताया कि वह अन्य जरूरी कार्यक्रम में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनपद का किसान समस्या लेकर किसान दिवस में नहीं आता है। हम कई महीने से देख रहे हैं, कि एक या दो किसान ही आते हैं और कई बार वह भी नहीं आते। अधिकारी कई बार घंटों किसान दिवस में रहे। इस बुधवार को भी किसान दिवस में रहना था, लेकिन नकुड़ के एक प्रकरण में अधिकारियों को बुला लिया गया। - राकेश कुमार, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed