{"_id":"682e1e5c8cf8a1a7a20ebe94","slug":"the-accountant-of-the-kiln-looted-rs-25-lakh-at-gunpoint-in-broad-daylight-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-149944-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज पीएम करेंगे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज पीएम करेंगे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण
Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बन्हेड़ा खास रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म। संवाद
- फोटो : कायमगंज शमसाबाद रोड पर आंधी के चलते गिरा पेड़।
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण करेंगे। स्टेशन परिसर में ही लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। स्टेशन पर साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया था। योजना के तहत स्टेशन पर करीब 15 करोड़ रुपये से यात्री सुविधाओं को विकास कराया गया। कार्य को पूरा हुए कई माह हो चुके हैं। ऐसे में अब सहारनपुर समेत अन्य स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण होगा। स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे होगी। सुबह सवा दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला पेश की जाएगी। इसके बाद नॉर्दर्न रेलवे के जीएम और डीआरएम अंबाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 11 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। स्टेशन की विकास यात्रा पर एक लघु फिल्म भी आमजन को दिखाई जाएगी।