{"_id":"625717705c9b9970ff0c4b2a","slug":"thakur-yashpal-elected-president-and-ranvir-general-secretary-saharanpur-news-mrt5844253146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर यशपाल अध्यक्ष और रणवीर राठौर महासचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर यशपाल अध्यक्ष और रणवीर राठौर महासचिव निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में ठाकुर यशपाल सिंह ने अध्यक्ष पद पर और रणवीर राठौर ने महासचिव पद पर जीत हासिल की है। ठाकुर यशपाल सिंह को 155 और उनके प्रतिद्वंद्वी गोकरण दत्त शर्मा को 115 वोट प्राप्त हुए, जबकि तीन वोट निरस्त हुए।
बुधवार को दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। देर शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक पंवार ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। ठाकुर यशपाल सिंह अध्यक्ष और रणवीर राठौर महासचिव निर्वाचित घोषित हुए। महासचिव बने रणवीर राठौर को 165 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी विपिन मौर्य को 103 वोट मिले, जबकि पांच वोट निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर 163 वोट लेकर राजेश सैनी ने जीत दर्ज करायी, उनके प्रतिद्वंद्वी रजनीश को 105 वोट मिले और पांच वोट निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 141 वोट लेकर विजय कुमार जीते, जबकि महेशचंद गुप्ता को 128 वोट प्राप्त हुए। चार वोट निरस्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा 136 मत लेकर जीते। उनके प्रतिद्वंद्वी जसवंत को 133 वोट मिले, जबकि चार वोट निरस्त हो गए। सह सचिव पद पर नवीन कुमार, दीपाली वर्मा और विकेश खटाना विजयी रहे। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए राज सिंह सैनी, मान सिंह, राजेश कुमार, रोहिल नजर, मनोज कुमार धीमान एवं सुरेंद्र सिद्धू विजयी रहे। कनिष्ठ सदस्य पदों पर धनवीर सिंह, अंकुर कपिल, शिवानी, राकेश कुमार, असमित कौर, श्रवण कुमार ने जीत हासिल की है।