फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Terrorists' connection with Saharanpur and Deoband is old

पुराना है सहारनपुर और देवबंद से आतंकियों का कनेक्शन

Wed, 18 Nov 2020 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Terrorists' connection with Saharanpur and Deoband is old
पुराना है सहारनपुर और देवबंद से आतंकियों का कनेक्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अशरफ और लतीफ को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। ये दोनों देवबंद आए या नहीं, इसकी अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी भी इसकी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन जैश ए मोहम्मद का सहारनपुर जिले के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में कनेक्शन पहले भी सामने आता रहा है।
जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को 1994 में छुड़ाने के लिए सहारनपुर से ही साजिश रची गई थी। हापुड़ से अगवा किए गए विदेशी नागरिकों को सहारनपुर के खाताखेड़ी में रखा गया था। नवंबर 1994 में हुए इस मामले में विदेशी नागरिकों को छुड़ाने के लिए पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंस्पेक्टर ध्रुवलाल यादव और एक सिपाही शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकी भी मारा गया था। यह पहली वारदात थी, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जैश ए मोहम्मद की सक्रियता उजागर हुई थी। इसके बाद मुजफ्फरनगर के गांव जौला से जैश का एरिया कमांडर मोहम्मद वारिस भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में भी जैश ए मोहम्मद का कनेक्शन कई बार पश्चिमी यूपी और सहारनपुर जनपद से जुड़ता रहा है।
विज्ञापन

बीते साल फरवरी में ही एटीएस और पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के सदस्य शाहनवाज तेली निवासी जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद इन दोनों आतंकियों ने देवबंद का रुख किया था। दोनों आतंकियों को जैश के लिए फिदाइन तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसका खुलासा एटीएस की पूछताछ में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित मामले
- 1994 में तीन ब्रिटिश नागरिकों को बंधक बनाकर आतंकियों ने सहारनपुर के खाताखेड़ी में रखा था।
- 1991 में लक्ष्मी सिनेमा में बम फटा था, जिसमें आठ-दस लोग मारे गए थे। उस समय घटना में आतंकियों का हाथ बताया गया था।
- किफायत उल्लाह उर्फ जाफर अहमद उर्फ अताउर्रहमान उर्फ अल उल्लाह मोहल्ला कस्साबान सरसावा का रहने वाला था। जो बाद में जम्मू कश्मीर चला गया था। फिर हूजी का चीफ बना, राजस्थान में भी रहा।

- 2005 में अयोध्या में हुए बम कांड में तीतरो के डाक्टर इरफान को पकड़ा गया था।
- 2001 में आतंकी गतिविधियों के चलते मुफ्ती इसरार को एक मदरसे से पुलिस ने पकड़ा।
- अगस्त 2010 में देवराज सहगल उर्फ शाहिद उर्फ इकबाल भट्टी को पटियाला से गिरफ्तार किया। उसने सहारनपुर से लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज बनवाए थे।
- सितंबर 2015 की रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से हिजबुल इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को गिरफ्तार किया था।
- 22 फरवरी 2019 को एटीएस और पुलिस ने देवबंद से जैश ए मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली निवासी कुलगाम जम्मू कश्मीर और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed