फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Terrorist connection: Dr. Adil's WhatsApp chat revealed the secret, he had asked for eight lakhs from hospital

आतंकी कनेक्शन: डॉ. आदिल की व्हॉट्सएप चैट ने उगला राज, अस्पताल से मांगे थे आठ लाख, किस काम में हुए खर्च

Fri, 28 Nov 2025 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 28 Nov 2025 10:34 PM IST
सार

Saharanpur News: जम्मू-कश्मीर पुलिस और एजेंसियों की जांच में नया खुलासा हुआ है। अब इसके बाद अस्पताल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अस्पताल पहुंची एजेंसियों ने पूछताछ की है। 

विज्ञापन
Terrorist connection: Dr. Adil's WhatsApp chat revealed the secret, he had asked for eight lakhs from hospital
डॉ. आदिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस और एजेंसियों की संयुक्त जांच में डॉ. आदिल अहमद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डिजिटल फोरेंसिक जांच में उनके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। चैट में डॉ. आदिल एक अस्पताल प्रबंधन से किसी प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए आठ लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

 

छह नवंबर को डॉ. आदिल अहमद की सहारनपुर से गिरफ्तारी हुई थी, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पकड़ा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही दिल्ली में धमाका हुआ था। डॉ. आदिल ने सहारनपुर के वी-ब्रॉस और फेमस मेडिकेयर अस्पताल में काम किया था। जम्मू–कश्मीर पुलिस और एटीएस द्वारा उनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की फोरेंसिक जांच के दौरान कई संदिग्ध चैट, दस्तावेज और डिजिटल फाइलें बरामद हुई हैं, जो उनकी भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने चैट के टाइम स्टैम्प, लेन-देन से जुड़े डिजिटल ट्रेल और फोन में मौजूद अन्य डेटा की विस्तृत जांच की है।
 
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया कि मांगी गई रकम कथित तौर पर अवैध गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क को मदद पहुंचाने में खर्च की गई। अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि क्या अस्पताल प्रबंधन को रुपयों के वास्तविक उपयोग की जानकारी थी या फिर उन्हें किसी बहाने से गुमराह किया गया। 
 

इसी कड़ी में अस्पताल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। एटीएस और स्थानीय पुलिस यह भी खंगाल रही है कि राशि किस माध्यम से दी गई। बैंकिंग चैनल या नकद के जरिए, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच एजेंसियां डॉ. आदिल के नेटवर्क, संपर्कों और वित्तीय गतिविधियों को जोड़कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed