{"_id":"67b38a63da871c3ec90a3755","slug":"ten-lakhs-demanded-in-exchange-for-tender-approval-contractor-complained-to-divisional-commissioner-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-142873-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टेंडर स्वीकृति के बदले मांगे दस लाख, ठेकेदार ने की मंडलायुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टेंडर स्वीकृति के बदले मांगे दस लाख, ठेकेदार ने की मंडलायुक्त से शिकायत
Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर पंचायत छुटमलपुर में ई-टेंडर प्रक्रिया में बड़े गोलमाल का आरोप लगाते हुए ठेकेदार धीर सिंह ने मंडलायुक्त सहारनपुर से शिकायत की है।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी और लिपिक पर टेंडर स्वीकृति के बदले दस लाख रुपये की मांग के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए संबंधित ई-टेंडर पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की थी। निर्धारित तारीख पर उन्होंने इस प्रक्रिया में भाग लिया और न्यूनतम दर (एल-1) की बोली लगाई, जो नगर पंचायत को प्राप्त हुई। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारियों ने टेंडर स्वीकृत करने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उनके टेंडर निरस्त कर दिए गए। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी का कहना है कि आरोप गलत है।