{"_id":"643d8c93754d012f060c3b52","slug":"ten-candidates-submitted-nomination-papers-for-the-post-of-mayor-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-1037-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महापौर पद के लिए दस प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महापौर पद के लिए दस प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन पत्र
Mon, 17 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरीय निकाय में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। महापौर पद के लिए भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित दस प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। भाजपा प्रत्याशी ने जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन किया।
सोमवार को कलक्ट्रेट में नगर निगम के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र कराने वालों की भीड़ रही। महापौर पद के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। इनमें भाजपा से डॉ. अजय कुमार, सपा से नूर हसन मलिक, कांग्रेस से प्रदीप वर्मा, बसपा से खतीजा मसूद और आम आदमी पार्टी से सहदेव सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनके अलावा अपना दल के गुफरान अली, बहुजन महापार्टी के अब्दुल वाहिद, निर्दलीय शबनम कुरैशी, फातिमा बेगम और आशिक अली ने भी महापौर पद के लिए नामांकन जमा कराए।
कलक्ट्रेट में सोमवार सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की अपने प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कराने की कवायद तेज हो गई थी। सुबह सबसे पहले भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अजय सिंह ने पूर्वाह्न 11 बजे अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा सेट करीब पौने तीन बजे जमा कराया। उनके साथ निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, नगर विधायक राजीब गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर राणा, हेमंत अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा की महापौर पद की प्रत्याशी खतीजा मसूद, पूर्व विधायक इमरान मसूद और शायान मसूद के साथ नामांकन करने पहुंचीं। उन्होंने दोपहर 12 बजे अपना नामांकन पत्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय में जमा कराया। उनके साथ बसपा के उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दोपहर करीब 12.15 बजे अपना नामांकन पत्र जमा कराया। उनके साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली गुर्जर, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रवीण चौधरी, रविन्द्र शर्मा, अजय कौशिक, अशोक सैनी आदि रहे।
सपा के महापौर पद के प्रत्याशी नूर हसन मलिक दोपहर करीब दो बजे अपना नामांकन पत्र जमा कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ विधायक आशु मलिक एवं उमर अली, विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग, मनोज चौधरी एवं मसूद अख्तर, सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, सरफराज खान, जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, प्रवीण बांदूखेडी, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
भाजपा के डॉ. अजय कुमार ने शुभ मुहूर्त में पर्चा दाखिल किया
सहारनपुर। भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार सोमवार सुबह पहले बेहट रोड स्थित बालाजी धाम पहुंचे। जहां परिजनों के साथ पूजन किया। अतुल जोशी महाराज से नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवाया। इसके बाद उन्होंने सुबह 11 बजे अपने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर इसी मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने दोपहर में पार्टी नेताओं के साथ फिर से नामांकन पत्र जमा कराया।