फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temporary vaccine center ready, team of 580 personnel formed

अस्थायी वैक्सीन सेंटर तैयार, 580 कर्मियों की टीम बनाई

Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Temporary vaccine center ready, team of 580 personnel formed
अस्थायी वैक्सीन सेंटर तैयार, 580 कर्मियों की टीम बनाई
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन की खेप लखनऊ से कभी भी जिले में पहुंच सकती है। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने अस्थायी कोल्ड चेन सेंटर तैयार किया है। टीका लगाने के लिए फिलहाल 580 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
वैक्सीन रखने के लिए चिकित्सा विभाग जिला अस्पताल परिसर में नए कमरे बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टीका लगाने के लिए जरूरत पड़ने पर 1500 से 2000 कर्मचारी भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इनको लगेगा टीका
पहले चरण में जनपद के सरकारी और गैर सरकारी 13700 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी आदि रहेंगे। अंत में 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों तथा डायबिटीज, टीबी, दिल के मरीज और अन्य प्रकार के गंभीर रोगियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन रखने के लिए अस्पताल परिसर में कोल्ड चेन सेंटर की नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। चूंकि उसके तैयार होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में हमने उसके तैयार होने तक अस्थाई सेंटर बना लिया है। टीका लगाने के लिए 580 कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed