फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temporary shops protest, out of police

अस्थायी दुकानों का विरोध, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 19 Oct 2020 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Temporary shops protest, out of police
अस्थायी दुकानों का विरोध, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

शाकंभरी। भूरादेव मंदिर के सामने अस्थायी दुकानें लगाने के विरोध में आए दुकानदारों और पुलिस के बीच खूब नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने स्थायी दुकानों से प्रसाद का सामान हटाकर दुकानें बंद कर दीं। बाद में मेला कोतवाली इंचार्ज ने अस्थायी दुकानों को हटवाकर विवाद खत्म कराया।
शाकंभरी देवी मंदिर के मार्ग पर सबसे पहले बाबा भूरादेव मंदिर पड़ता है। वहां स्थायी दुकानें मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से बनाई हुई हैं। उन दुकानों के सामने स्थानीय लोग नवरात्र के समय अस्थायी दुकानें लगा लेते हैं। इस बार भी अस्थायी दुकानें लगाई गई। स्थायी दुकानदारों का आरोप है कि अस्थायी दुकानें पुलिस की मिलीभगत से लगाई गई। उनका कहना था अभी दो दिन पूर्व मिर्जापुर थाने में अस्थायी दुकानों को हटवाने की मांग को लेकर भूरादेव मंदिर के प्रधान पुजारी रोशन जोशी द्वारा शिकायतपत्र भी दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शाकंभरी चौकी इंचार्ज भूरादेव मंदिर पहुंचे और वीआईपी गेट के सामने दुकानों पर खड़े श्रद्धालुओं के वाहनों को हटवाने लगे। इस पर वहां दुकानदारों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। दुकानदारों ने विरोध करते हुए अपनी दुकानों के सामने लगी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर मिर्जापुर थाने से एसएसआई सतीश यादव, मेला कोतवाली इंचार्ज हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सुशील सैनी मौके पर पहुंचे और अस्थायी दुकानों को हटवाया। इसके बाद ही दुकानदार शांत हुए और दुकानें खोलीं। मेला कोतवाली इंचार्ज हरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से अस्थायी दुकानें लगवाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed