{"_id":"601ede0b8ebc3e4b2e7577d0","slug":"temporary-bus-station-starts-nine-will-be-inspected-saharanpur-news-mrt524089791","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी बस अड्डा बनना शुरू, 15 के बाद बंद होगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी बस अड्डा बनना शुरू, 15 के बाद बंद होगा पुल
विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में बस अड्डे के लिये जगाह तैयार करते कर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर अस्थायी बस अड्डे का निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन इसे तैयार होने में कई दिन लग सकते हैं। नौ फरवरी को अधिकारी निरीक्षण करेंगे, उसके बाद तय होगा कि कोर्ट रोड पुल से वाहनों का आवागमन कब से बंद किया जाएगा। इसके बाद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत कोर्ट रोड पुल पर नवनिर्माण होगा।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए कोर्ट रोड पुल पर नवनिर्माण होना है, इसमें करीब नौ मीटर चौड़ाई का पुल डायमंड कटिंग टेक्नोलॉजी से काटने के बाद, उसमें नया हिस्सा फिट किया जाएगा। इसके चलते दो माह के लिए कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। वहीं, सहारनपुर से दिल्ली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन अंबाला रोड घंटाघर के पास स्थित बस अड्डे से होता है। कोर्ट रोड पुल बंद होने पर बसों का आवागमन भी रुक जाएगा, इसी कारण बस अड्डे को दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के निकट अस्थायी तौर पर शिफ्ट करना है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा, इसके बाद निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी द्वारा अस्थायी बस अड्डा बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों ने वहां सड़क आदि का कार्य कर लिया है तो मोबाइल टायलेट भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अस्थायी बस अड्डे पर यह होंगी सुविधाएं
अस्थायी बस अड्डे के लिए जो जगह चिह्नित की है, वहां पानी का जमाव है। सबसे पहले वहां निकासी आदि का कार्य होना है। फिर यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, शौचालय, सीसीटीवी और काउंटर आदि की व्यवस्था होनी है। बसों के आवागमन के लिए सड़क की भी मरम्मत होनी है। अभी इस कार्य में समय लग सकता है।

दिल्ली रोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में बस अड्डे पर निगम द्वारा खड़े गये गये शौचालय- फोटो : SAHARANPUR