फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temporary access road on the verge of collapse; traffic movement halted.

Saharanpur News: अस्थायी संपर्क मार्ग टूटने की कगार पर, बंद हुआ आवागमन

Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Temporary access road on the verge of collapse; traffic movement halted.
चिलकाना। सुल्तानपुर-गंदेवड़ मार्ग पर सीएचसी के निकट निर्माणाधीन पुल के पास खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंचने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। बाढ़ के पानी के दबाव से पुल के पास बनाया गया अस्थायी संपर्क मार्ग टूटने की कगार पर पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने मार्ग पर सामान्य यातायात बंद कर दिया है। फिलहाल केवल बाइक सवार और पैदल यात्री ही पुल से होकर गुजर पा रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मसखरा नदी में जलस्तर बढ़ गया था। नदी का पानी खादर क्षेत्र में फैलने से आसपास के खेत जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी निर्माणाधीन पुल के चारों ओर फैलने से निर्माण कार्य भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। बता दें, कि वर्ष 2023 में मसखरा नदी में आई बाढ़ के दौरान सीएचसी के निकट मुख्य सड़क टूट गई थी। सड़क क्षतिग्रस्त होने से विकासनगर, शाकंभरी देवी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

उस दौरान लोगों को धोलाहेड़ी-दुमझेड़ा के कच्चा-पक्का मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ा था। बाद में टूटी सड़क पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ, लेकिन धीमी गति के कारण समस्या अब भी बनी है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर बाढ़ का पानी खादर क्षेत्र में फैल गया था। संपर्क मार्ग में लगाए गए सीमेंट के पाइपों से तेज गति से बाढ़ का पानी निकल रहा है, लेकिन जलनिकासी पर्याप्त नहीं होने से मार्ग को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो संपर्क मार्ग पूरी तरह बह सकता है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी ने संपर्क मार्ग के दोनों तरफ भारी मशीनें लगाकर सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed