फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature will drop in next five days

अगले पांच दिनों में तापमान में आएगी गिरावट

Sat, 12 Dec 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Temperature will drop in next five days
सहारनपुर में देहरादून रोड़ पर कोहरे में जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिसंबर में भी मौसम का मिजाज गरम बना हुआ है। बीते पांच साल में तापमान के आंकड़े बता रहे हैं कि इस साल एक से 12 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान अधिक रहा है, लेकिन अब आने वाले पांच दिन में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। लिहाजा इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम का जो पूर्वानुमान है, उसमें आने वाले सप्ताह में बरसात के आसार तो नहीं हैं, लेकिन देर रात हुई बरसात और ओलावृष्टि के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे सर्दी और बढ़ जाएगी। अभी तक के आकलन में एक से 12 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25 के आसपास रहा। इससे मौसम में सुबह और रात के समय तो ठंड रही, लेकिन दिन में ठंड का अहसास ज्यादा नहीं रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना से ज्यादा का अंतर बना रहा।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, ठंडी हवा चलेगी और उससे ठिठुरन भी बढ़ सकती है। --- उमेश कुमार, प्रभारी मौसम वेधशाला, मुजफ्फराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में न्यूनतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
- तारीख --- 2016 --- 2017 --- 2018 ---- 2019 --- 2020
01 दिसंबर -- 7.4 ----- 5.5 ----- 7.8 ------ 7.5 ------ 8.5
02 दिसंबर -- 6.6 ----- 8.0 ----- 8.5 ------ 6.5 ------ 8.8
03 दिसंबर -- 6.4 ----- 6.8 ----- 8.0 ------ 7.0 ------ 9.0
04 दिसंबर -- 6.5 ----- 7.5 ----- 8.8 ------ 7.0 ------ 9.0
05 दिसंबर -- 5.3 ----- 11.5 --- 8.0 ------ 7.8 ------- 9.6
06 दिसंबर -- 6.5 ----- 10.0 --- 7.4 ------ 7.5 ------- 10.6
07 दिसंबर -- 7.0 ----- 12.0 --- 7.0 ----- 7.0 ------- 8.8
08 दिसंबर -- 7.0 ----- 8.0 ---- 5.5 ----- 6.8 ------- 10.0
09 दिसंबर -- 6.2 ----- 7.5 ---- 6.0 ----- 6.6 ------- 9.2
10 दिसंबर -- 10.0 --- 9.5 ----- 5.8 ---- 8.4 ------- 10.0
11 दिसंबर -- 9.0 ----- 8.5 ---- 7.0 ---- 6.8 ------- 8.8
12 दिसंबर -- 6.0 ----- 13.0 --- 11.5 -- 12.5 ------ 12.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed