फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature dropped due to cloud cover, effect of cold increased

Saharanpur News: बादल छाने से गिरा तापमान, सर्दी का असर बढ़ा

Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to cloud cover, effect of cold increased
सहारनपुर। हल्के बादल छाने से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट रही। इसके चलते सुबह के समय सर्दी का असर बढ़ा। हालांकि दिन भर धूप निकलने पर लोगों को राहत भी मिली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन धूप निकलने के बाद वह छंट गया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे हल्के बादल निकल आए। पूर्वाह्न 11 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद बादल छंट गए और धूप ने अपना असर दिखाया। जो न्यूनतम तापमान शनिवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर नौ डिग्री पर आ गया। इसी प्रकार जो अधिकतम तापमान शनिवार को 23 डिग्री सेल्सियस था वह भी गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने सोमवार को जनपद में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। 27 और 28 दिसंबर को बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed