{"_id":"63a49b39580e67690c717f78","slug":"tell-the-ways-to-avoid-the-diseases-caused-by-the-girl-students-saharanpur-news-mrt6188782195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छात्राओं को होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छात्राओं को होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम में मुख्य ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का संवेदीकरण करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की पत्नी श्रद्धा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी छात्राओं को किशोरी स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया, साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। डॉ. पर्ल ने छात्राओं को अनियमित माहवारी, माहवारी के दौरान दर्द की समस्या सहित अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक कराया। इनसे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में बताया। मोनिका ने माहवारी स्वच्छता पर छात्राओं को जागरूक कराया। राखी ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन कियि। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आसमा प्रवीन आदि कॉलेज अध्यापिकाएं मौजूद रही।
कब कहां होंगे कार्यक्रम
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि 23 दिसंबर गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, 24 को जेबीएस इंटर कॉलेज, 26 को केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, 27 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, 28 को दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज एवं 29 दिसंबर को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक कार्यक्रम किया जाएगा।