फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tehsil administration freed the cremation ground

तहसील प्रशासन ने श्मशान की जमीन कब्जा मुक्त कराई

Fri, 07 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration freed the cremation ground
रामपुर मनिहारान के गांव कुराली में श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराता तहसील प्रशासन। - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव कुराली में श्मशान की भूमि पर दबंग व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे को शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर हटवा दिया। बता दें कि गांव में पांच दिन पूर्व हुई एक महिला की शवयात्रा को ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से लेकर शमशान तक पहुंचे थे। इस समाचार का प्रकाशन अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ किया था।
विज्ञापन

गांव कुराली में कृष्णा नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। वर्षा होने पर शव को श्मशान तक ले जाने के लिए ग्रामीणों की कीचड़ भरे व जंगली घास के बीच से होकर जाना पड़ता था। यह विवाद काफी समय से तहसील में लंबित चल रहा था। पांच दिन पूर्व वर्षा काल में गांव की एक महिला को मौत हो गई थी। श्मशान तक कोई रास्ता नहीं होने के कारण एक दिन तक शव घर में ही रखा रहा। अगले दिन ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से शवयात्रा को लेकर श्मशान पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को तहसीलदार हर्ष चावल, कानूनगो नितेश सैनी, लेखपाल योगेंद्र कुमार व एसआई रामकिशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और श्मशान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त करा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुंती देवी, गौरव राणा, दीप, अशोक, रामबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed