फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tehseem is also wanted in the case of fake currency

Saharanpur News: नकली करेंसी के मामले में भी वांछित चल रहा तहसीम

Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tehseem is also wanted in the case of fake currency
- एसटीएफ ने 14 दिन पहले इमरान को 6.8 लाख नकली करेंसी के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

- नकली करेंसी प्रकरण में तहसीम समेत चार आरोपी चल रहे फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार कलीम का भाई तहसीम 16 दिन पहले शामली में बरामद छह लाख आठ हजार 300 रुपये की नकली करेंसी बरामद होने के मामले में भी वांछित है। इस मामले में मौके से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था जबकि तहसीम समेत चार आरोपी फरार चल रहे हैं।
इसी महीने तीन अगस्त को एसटीएफ मेरठ व कोतवाली पुलिस की टीम ने नौकुआं रोड बर्फखाने वाली गली निवासी इमरान को छह लाख आठ हजार रुपये की नकली करेंसी के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ के निरीक्षक प्रशांत कपिल की तरफ से इमरान, उसके भाई तसलीम व बिलाल, इसी मोहल्ले के तहसीम व कांधला निवासी नफीस के विरुद्ध शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। एसटीएफ ने आरोपियों का कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना से होना बताया था।
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ व कोतवाली पुलिस ने ने बुधवार रात को इसी मोहल्ले में छापा मारकर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कलीम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कलीम, तहसीम व सहारनपुर निवासी युसूफ समसी के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। नकली करेंसी प्रकरण में गिरफ्तार इमरान का भाई तसलीम व बिलाल, तहसीम और कांधला निवासी नफीस फरार चल रहे हैं। एसटीएफ व कोतवाली पुलिस नकली करेंसी प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलीम से बरामद मोबाइलों को भेजा जाएगा एफएसएल
आईएसआई एजेंट कलीम से बरामद हुए दोनों मोबाइल को एफएसएल भेजा जाएगा। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मोबाइलों से डाटा रिकवर करने के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। डाटा रिकवर होने से कलीम व इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पाकिस्तान कनेक्शन के संबंध में और पुख्ता जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed