{"_id":"578a889e4f1c1ba64e13fcf6","slug":"teens-immersed-in-canal-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबा किशोर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अपनी बुआ के घर सावन का सिंधारा लेकर गए किशोर की नहर में डूब कर मौत हो गई। एक दिन बाद गोताखोरों की मदद से शव को 40 किमी दूर से बरामद किया गया। पैतृक गांव में किशोर के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक कक्षा 9 का छात्र था।
क्षेत्र के ग्राम कांशीपुर निवासी अमनपाल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शेखर उर्फ लाल्ला दो दिन पूर्व अपने अन्य परिजनों के साथ हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव नागल में अपनी बुआ के यहां सावन का सिंधारा लेकर गया था। बताया जाता है कि वह अपनी बुआ के लड़कों के साथ गांव के पास से होकर बह रही नहर में नहाने चला गया। जहां शेखर ने नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया।
उसके साथ गए युवकों द्वारा शोर मचाते हुए शेखर को पानी से निकालने का काफी प्रयास किया। किशोर के नहर में डूबने की खबर पर परिजनों और अन्य लोगों ने उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। इस पर परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक, पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की मदद से शेखर के शव को करीब 40 किमी दूर से करनाल जिला के बिजली प्लांट के पास से नहर से बरामद किया गया। किशोर का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को उसके गांव कांशीपुर लाया गया। किशोर की मौत से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ग्राम भाबसी के इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ता था।