फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenagers being returned from Kovid vaccination centers

कोविड टीकाकरण केंद्रों से लौटाए जा रहे किशोर

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenagers being returned from Kovid vaccination centers
जिला अस्पताल से बिना टीका लगवाए लौट रहे किशोर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कई कोविड टीकाकरण केंद्रों से किशोरों को बिना टीका लगाए लौटाया जा रहा है। विभाग का तर्क है कि एक या दो किशोरों के लिए वैक्सीन की नई वॉयल नहीं खोली जा सकती है, क्योंकि यदि अन्य किशोर नहीं आते हैं तो खुली वॉयल में चार घंटे बाद वैक्सीन खराब हो जाती है। ऐसे में किशोरों को आठ से दस किशोरों के समूह में आने को कहा जा रहा है, जो आसान नहीं है। ऐसे में किशोर मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

पुल खुमरान रोड निवासी 14 वर्षीय मयंक गुप्ता ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक अपने स्कूल में लगवाई थी, लेकिन बाद में वहां टीकाकरण बंद कर दिया गया। वह दूसरी खुराक के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां कोर्विवैक्स वैक्सीन नहीं होने की बात कहते हुए मयंक को एसबीडी जिला अस्पताल के एमआरआई भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र पर जाने की सलाह दी गई। वहां पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि वह एक किशोर के लिए वैक्सीन की वॉयल नहीं खोल सकते हैं। इसी दौरान माधोनगर निवासी किशोर भी पहुंचा, जिसे भी टीका लगाने से मना कर दिया गया। दोनों किशोरों को आशा मॉडर्न स्कूल जाकर टीका लगवाने की सलाह दी गई। स्टाफ का कहना था कि उन्हें दो या चार बच्चों के लिए वैक्सीन की वॉयल नहीं खोलने के लिए कहा गया है। इसके बाद किशोरों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि आशा मॉडर्न स्कूल में उन्हें टीका लगा दिया गया।
विज्ञापन

शत प्रतिशत किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीन को खराब होने से बचाना भी बेहद जरूरी है। चूंकि खुली वॉयल में यदि वैक्सीन बची हो तो वह चार घंटे बाद खराब हो जाती है। यही वजह है कि स्टाफ से कहा गया है कि जब आठ से दस किशोर इकट्ठे हो जाएं तो ही वॉयल खोली जाए। इसकी वजह से कुछ किशोरों को परेशानी हुई होगी। यह राष्ट्रहित का अभियान है, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed