फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager drowns in old Yamuna, dies

यमुना में नहाते वक्त किशोर डूबा

Thu, 22 Aug 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in old Yamuna, dies
सन्नी का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। दोस्तों के साथ बूढ़ी यमुना में नहा रहा 11वीं कक्षा का छात्र अचानक पैर फिसलने से गहरे कुंड में डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे तलाश कर बाहर निकाला और तुरंत ही नकुड़ में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत के चलते सहारनपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लतीफपुर में गांव से सटकर बूढ़ी यमुना बहती है। गांव के समीप इस नदी के किनारे जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी स्थित है। मंगलवार की शाम बूढ़ी यमुना में आया अचानक पानी गोगा पीर की इस म्हाड़ी के चारों ओर फैल गया था। बावजूद इसके हर वर्ष की भांति बृहस्पतिवार को उक्त म्हाड़ी पर मेला लगा हुआ था। मेले में काफी भीड़ थी तथा श्रद्धालु म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ा रहे थे। बताया जाता है कि म्हाड़ी के पास ही कुछ युवक यमुना नदी में नहा भी रहे थे। इनमें गांव लतीफपुर निवासी प्रवेश कश्यप का 17 वर्षीय पुत्र सन्नी भी नहा रहा था। बताया जाता है कि दोपहर के करीब तीन बजे अचानक सन्नी का पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार कुंड में गिरने के बाद सन्नी ने बचाओ-बचाओ चिल्लाकर मदद मांगी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वहां मौजूद लोगों में से कोई भी उसकी मदद के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी दी गई। गांव के कुछ लोग हिम्मत करके बांस व रस्सों की मदद से डूबे छात्र को ढूंढने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने साढे़ चार बजे उसे बाहर निकाला और तुरंत ही वहां मौजूद डायल 100 वाहन से एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सहारनपुर रेफर कर दिया। सहारनपुर में एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर गांव में मातम पसरा हुआ है तथा उसकी दादी व पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना के बावजूद नही पहुंची बचाव टीम
नकुड़। बाढ़ को लेकर प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गये थे, लेकिन गांव लतीफपुर में जिस प्रकार किशोर सन्नी की डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते गोता खोर टीम पहुंच जाती तो शायद सन्नी को बचाया जा सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने तुरंत ही सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को देकर गोताखोरों को बुलाने की गुहार लगायी थी, लेकिन बचाव टीम तो दूर मौके पर दो लेखपालों व कुछ पुलिस कर्मियों के अलावा किसी भी अधिकारी ने आने तक की जहमत नहीं उठायी।

किशोर को तलाश कर बाहर लाते ग्रामीण

किशोर को तलाश कर बाहर लाते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

नकुड़ में मृतक किशोर के घर बाहर जमा शोकाकुल लोग

नकुड़ में मृतक किशोर के घर बाहर जमा शोकाकुल लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed