फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager dies after being buried under tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर किशोर की मौत

Mon, 28 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being buried under tractor trolley
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुनानगर स्थित एक प्लाई फैक्टरी में काम पूरा करके फैक्टरी के मैदान में सौ रहे किशोर की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। इस हादसे से फैक्टरी परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के मोहल्ला शोलाल निवासी राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र विवेक सैनी यमुनानगर की एक प्लाई फैक्टरी में कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने गया था। रविवार को सुबह करीब चार बजे विवेक अपना कार्य पूरा करके फैक्टरी के ग्राउंड में सो गया। इसी दौरान सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली फैक्टरी में आई। ट्रैक्टर चालक ने वहां सो रहे किशोर को नहीं देखा तथा ट्रैक्टर ट्राली उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। विवेक की चीख सुनकर अन्य लोग वहां पहुंचे तथा आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए। वहां के डाक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। फैक्टरी में विवेक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और वे विवेक का शव लेने यमुनानगर रवाना हो गए। विवेक ने इसी वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। विवेक माता पिता का इकलौता बेटा था। विवेक की एक छोटी बहन है। रविवार दोपहर बाद परिजनों ने सुल्तानपुर में विवेक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed